सलमान बिना नहीं बन पाती बदलापुर!
वरुण धवन, हुमा कुरैशी, यामी गौतम से सजी फिल्म बदलापुर का सलमान खान से क्या लेना देना है ये शायद आपको नहीं पता होगा। लेकिन सच तो ये है कि अगर सलमान खान की तेरे नाम ना होती तो शायद बदलापुर का रघु ऐसा ना होता जैसे वो है। उलझ गये ना बातों में, तो चलिये आपको बता देते हैं कि ये राज है क्या।
असल में वरुण धवन फिल्म बदलापुर में रघु का किरदार निभा रहे हैं। वरुण ने कुछ समय पहले इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रघु के किरदार के लिए उन्हें सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से प्रेरणा मिली। वरुण मे आगे बताया "सलमान खान हम कलाकारों के लिए हमेशा ही एक प्रेरणा रहे हैं। बदलापुर के लिए मैंने उनकी तेरे नाम से प्रेरणा ली क्योंकि सलमान खान का वो किरदार देखने के बाद मुझे लगा कि जब वो इतनी मुश्किल और हटकर फिल्म कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।"
"बस यही हिम्मत और यही जज्बा लिये मैंने रघु का किरदार निभाया। हालांकि रघु का किरदार पहले मैरे लिये काफी मुश्किल नज़र आ रहा था लेकिन जब मैंने वो किरदार निभाया तो मुझमे हिम्मत आ गयी। सलमान ने जब मेरी तारीफ की तो मुझे बहुत ही खास महसूस हुआ।"
तो बस इंतजार करिये 20 फरवरी का और देखिये कि बदलापुर के वरुण और तेरे नाम के सलमान खान में क्या समानता है। आपको भी पता लग जाएगा कि सलमान भाई से प्रेरणा लेकर छोटे भाई ने क्या कारनामा किया है।


Click it and Unblock the Notifications
