सलमान खान की भारत- दो धमाकेदार एक्शन सीन की शूटिंग खत्म- अगले शेड्यूल की तैयारी
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। निर्देशक ने ट्विटर के जरीए खुद इस बार की जानकारी दी है। सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तबू स्टारर यह फिल्म ईद 2019 में रिलीज होने वाली है। अब फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की तैयारी की जा रही है, जो कि माल्टा में की जाएगी।
संजू का BOX OFFICE धमाका- बाहुबली 2 को भी कर दिया पीछे
अली अब्बास जफर ने लिखा कि भारत का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है। हमने फिल्म के दो अहम धमाकेदार एक्शन सीन्स शूट कर लिये हैं। फिल्म के कास्ट एंड क्रू को धन्यवाद। अब दूसरे शेड्यूल की शुरुआत माल्टा में होगी। याद दिला दें, हाल ही में आमिर खान ने माल्टा में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग खत्म की है।

सलमान खान फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि अली अब्बास जफर समय समय पर फिल्म से जुड़ी जानकारी ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। चाहें प्रियंका चोपड़ा के फिल्म से बाहर जाने की हो या फिर कैटरीना कैफ के एंट्री की.. निर्देशक फैंस को अपडेट देते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications