'भारत' को मिला 5 दिनों का लंबा वीकेंड- BOX OFFICE पर सलमान खान धमाका फाइनल
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत एक बार फिर चर्चा में आ चुकी है। जाहिर है यह 2019 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है, लिहाजा, फैंस को फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी जानने की इच्छा है। वह भी जब फिल्म सलमान खान की हो.. तो बेसब्री तो बनती है।
बता दें, 24 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 5 जून 2019 यानि की बुधवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। लिहाजा, अच्छी बात है कि फिल्म को 5 दिनों लंबा ओपनिंग वीकेंड मिल रहा है। कोई शक नहीं कि भारत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग देगी। 5 दिनों में ही फिल्म 100-120 करोड़ तक का कलेक्शन दे सकती है।

सलमान, कैटरीना की जोड़ी के साथ अली अब्बास जफर की यह तीसरी फिल्म है। जाहिर है उम्मीदें भी काफी बढ़ चुकी हैं। इससे पहले अली अब्बास जफर के साथ सलमान खान ने सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी 300 करोड़ी फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications