कैटरीना- दिशा के साथ सलमान खान का 6 जबरदस्त अंदाज, भारत ट्रेलर DETAILS
सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हो रही है। फिलहाल 24 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने लाया जाएगा, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। बता दें, भारत का टीजर लोगों ने काफी पसंद किया था। लिहाजा, ट्रेलर में वह सभी मसाला डाला गया है जो दर्शकों को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर देगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत का टीजर 3 मिनट 12 सेकेंड लंबा है। ट्रेलर में सलमान खान के पांचों अलग अलग लुक्स के साथ साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तबू, नोरा फतेही और जैकी श्राफ की झलक भी देखने को मिलेगी।

बता दें, भारत, एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म की कहानी को भारतीय रंग ढंग के हिसाब से बनाया गया है। ये एक बाप और बेटे की इमोशनल कहानी है। 'भारत' 1947 से शुरु होती है, जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन होता है और हजारों परिवार बिछड़ जाते हैं। फिल्म का सफर 'भारत'(देश) और भारत (सलमान खान) का है। फिल्म की कहानी साल 2000 तक चलती है।
यहां जानें क्यों ब्लॉकबस्टर होगी भारत-


Click it and Unblock the Notifications