सलमान खान का 2019 ईद धमाका- बदल दिया गया फिल्म का नाम !
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म का नाम भारत है। लेकिन ताजा अफवाहों की मानें तो फिल्म का नाम बदलकर हिंदुस्तान रखा जा सकता है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म की जो शूटिंग लंदन में होने वाली थी, वह अब पंजाब में ही कर दी जाएगी। वैसे अली अब्बास जफर ने इन सभी खबरों से इंकार किया है।
धमाकेदार ओपनिंग- संजू के सामने, बुरी तरह धराशायी सलमान की रेस 3
सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी स्टारर यह फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी। यह सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों में है। फिल्म का बजट 180 करोड़ का रखा गया है। लिहाजा, फिल्म से उम्मीदें भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं।

बता दें, यह फिल्म 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है। अली अब्बास जफर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि फिल्म में भारत के आज़ादी की कहानी भी है, इसमें कई किरदार और घटनाओं को दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications