सलमान खान की 'भारत'- सेट से बाहर आईं तस्वीरें, जिसकी वजह से हुई थी कंट्रोवर्सी
सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग इन दिनों लुधियाना में हो रही है। जहां वाघा बॉर्डर को रिक्रिएट किया गया है। दरअसल वाघा बॉर्डर पर सुरक्षा कारणों से शूटिंग की परमिशन नहीं मिली। जिसके बाद लुधियाना में ही पूरा सेट लगाया गया। लेकिन परेशानी तब आई जब फिल्म के सेट पर पाकिस्तान का झंडा लहराया गया। आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया।
तैमुर अली खान का सुपर स्टारडम- बाज़ार में मिल रहे हैं 'तैमुर गुड्डे'
गांव वाले इस बात से नाराज़ थे कि भारत की धरती पर पाकिस्तान का झंडा कैसे फहरा दिया गया। इसके बाद गांव वालों ने भारत की पूरी टीम और सलमान खान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की। फिल्म की टीम ने समझाया कि यह सिर्फ शूटिंग के लिए है, लेकिन हंगामा जारी रहा। जिसके बाद शूटिंग कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

पंचायत भी अड़ गई कि सलमान की टीम को पाकिस्तानी झंडा नहीं लगाने दिया जाएगा। आखिरकार शूटिंग रद्द की गई और आनन फानन में सलमान खान को वहां से निकालकर वापस मुंबई लाया गया। अब खबर है कि मुंबई में स्टूडियो में फिर से पूरा सेट तैयार किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications