Leak हुआ सलमान खान को First Look, अब नहीं मिलेगी भारत की कोई झलक, इतना कड़ा ऐलान
इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म भारत की तैयारियों में जी-जान से लगे हुए हैं। इसी बीच सेट से सामने आती तस्वीरें सलमान की झलक देती रहती हैं। सलमान की एक झलक से ही फैंस खुश हो जाते थे लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि मेकर्स परेशान हो गए। इसी के चलते भारत के सेट पर कडे नियम कानून भी बना दिए गए। इन नियमों की वजह से अब शायद फैंस को न तो सलमान की झलक मिलेगी न ही भारत की शूटिंग के बारे में कुछ पता चलेगा।
[शर्मीले Khan ने किया सेक्स लाइफ पर खुलासा, ये 10 सुपरस्टार भी कम नहीं, दिलचस्प बयान]
दरअसल, कल ही भारत के सेट से सलमान खान का एक धांसू लुक लीक हो गया है। ये लुक लीक होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ। जाहिर तौर पर मेकर्स सलमान का लुक अभी रिवील नहीं करना चाहते हैं। लीक होने की खबर से मेकर्स परेशान हो गए और सेट पर मोबाइल फोन बैन करने के साथ-साथ तस्वीरें और वीडियो बनाने की भी मनाही हो गई है। तो साफ है अब भारत के सेट से सलमान को कोई लुक तबतक सामने नहीं आएगा जबतक मेकर्स नहीं चाहेंगे।

बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे। अली अब्बाज जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है। बता दें, अबु धाबी में फिल्म के कुछ धमाकेदार एक्शन सीन्स को शूट किए गए हैं। बहरहाल, आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications