सेंसर बोर्ड से 'भारत' को मिली हरी झंडी- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की फिल्म
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फ़िल्म का प्रमोशन ज़ोरशोर से चल रहा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है और वह भी बिना किसी कट के। जी हां, भारत को बिना किसी कट के हरी झंडी मिल गई है।
करीबी सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को सेंसर बोर्ड की टीम द्वारा काफी सराहा गया है और फ़िल्म की कहानी को बेहद पसंद किया गया है। अली अब्बास ज़फर को भी इस तरह की दिलचस्प कहानी बनाने के लिए काफी सराहना मिली है। दर्शकों से लेकर बोर्ड तक, सभी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

इस वर्ष ईद पर रिलीज के लिए तैयार भारत की कहानी को पारिवारिक मूल्यों में समेटा गया है, जो कहानी को जन-जन के लिए रोचक और प्रासंगिक बनाता है। टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म 'भारत' का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है।
यहां जानें कारण, भारत क्यों होगी ब्लॉकबस्टर-


Click it and Unblock the Notifications