..................... Salman Khan’s Bharat In Trouble, Might Have To Change The Title - Hindi Filmibeat

मुश्किल में फंसी सलमान खान की फिल्म 'भारत'- बदलना पड़ेगा फिल्म का नाम?

सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म भारत मुसीबत में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के नाम को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया कि फिल्म का नाम लोगों की भावनाओं को आहत करती है। फिल्म का नाम चूंकि देश पर है, यह धारा 3 प्रतीक और नाम के (अनुचित उपयोग की रोकथाम) अधिनियम का उल्लंघन है।

इस अधिनियम के अनुसार 'भारत' शब्द का उपयोग प्रोफेशनल और कमर्शियल उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है।अब देखना है फिल्म के खिलाफ दायर याचिका में क्या कार्रवाई होती है। 2019 जनवरी में रिलीज इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' का नाम भी बदलकर 'वाई चीट इंडिया' करना पड़ा था।

Bharat

बहरहाल, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म भारत देश और भारत (सलमान) के 70 सालों की कहानी को सामने रखेगी। फिल्म में सलमान, कैटरीना के साथ दिशा पटानी, तबू, जैकी श्राफ, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर अहम किरदारों में हैं।

बहरहाल, यहां जानें अब तक कौन कौन सी फिल्में, नाम की वजह से रहीं है विवाद का शिकार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X