सलमान खान को बड़ा झटका- रिलीज होते ही 'भारत' हो गई लीक- पूरी की पूरी फिल्म

By Staff

Recommended Video

Bharat: Salman Khan & Katrina Kaif starrer Bharat LEAKED online | FilmiBeat

सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म भारत बुधवार को रिलीज हुई और रिलीज होते ही फिल्म को ऑनलाइन पाइरेसी का निशाना बनना पड़ा। फिल्म को तमिलरॉकर्स नाम की वेबसाइट ने लीक कर दिया है और पूरी की पूरी फिल्म फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। जाहिर है यह फिल्म के निर्माताओं के लिए बड़ा झटका है, इससे फिल्म की कमाई पर असर दिख सकता है।

यह पहली बार नहीं, जब किसी बॉलीवुड फिल्म को रिलीज होते ही लीक कर दिया गया हो। कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

bharat

बहरहाल, उम्मीद कर सकते हैं कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म को इससे ज्यादा प्रभावित नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि फैंस फिल्म को बड़े स्क्रीन पर ही देखना पसंद करेंगे। लेकिन बिजनेस पर थोड़ा असर दिख सकता है। बता दें, भारत ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है।

फिलहाल आप देखें कि कौन कौन सी फिल्में हाल ही में तमिल रॉकर्स पर देखते ही देखते लीक हो गईं-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X