'भारत' First Review- शानदार है सलमान खान की ये फिल्म, 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर होगी
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'भारत' बुधवार को दर्शकों के सामने आने वाली है। लेकिन बता दें, फिल्म की पहली स्क्रीनिंग हो चुकी है और फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिस्पॉस बाहर आ रहे हैं। ट्विटर पर दिखे प्रतिक्रियाओं की मानें तो सलमान खान की यह फिल्म एकदम शानदार है और फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना फाइनल है। वहीं, लिखा गया है कि भारत सलमान खान की अगली 300 करोड़ी फिल्म साबित होगी।
ट्विटर पर एक फैन ने लिखा है- #Bharat initial screening reports are O-U-T-S-T-A-N-D-I-N-G to say least.. Superstar #SalmanKhan will deliver his fourth 300cr grosser.
PS - They are just the reports which I got from insiders from yesterday's screening..

कोई शक नहीं कि सलमान फैंस इस फिल्म को लेकर काफी बेसब्र हैं और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 30-35 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। वहीं, 5 दिन लंबे वीकेंड पर फिल्म धमाकेदार कमाई कर सकती है। बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म कोरियन फिल्म Ode To My Father की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications