'भारत' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग फाइनल
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत बुधवार यानि की 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने वाली है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत देश और भारत (सलमान खान) के 70 सालों का वक्त दिखाएगी। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बेसब्री बनी हुई है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 100 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ का कारोबार करना होगा। हालांकि सलमान खान की फिल्म के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है।

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 30-35 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 150 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। सलमान खान के फिल्मों की सिंगल स्क्रीन पर अच्छी डिमांड होती है। जाहिर है पहले वीकेंड तक ज्यादातर शोज हाउसफुल होंगे।
यहां जानें बड़े शहरों में रेस 3 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications