इसे कहते हैं KHANDAR एलर्ट - आमिर की भारत और सलमान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, 2 In 1 धमाका
सलमान खान आजकल अपनी अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग कर चुके हैं और आमिर खान आजकल भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। उफ्फ हम भी कन्फ्यूज़ हो गए क्योंकि दोनों फिल्मों की शूटिंग की जगह कॉमन है ऊपर से दोनों फिल्मों की हीरोइन भी सेम है। दरअसल, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान एक तरफ मालटा से पैकअप कर चुकी है।
तो दूसरी तरफ, सलमान खान की भारत, मालटा में अपनी शूटिंग शुरू करने जा रही है और सलमान की फिल्म का शेड्यूल आठ से दस दिन का होगा। बल्कि भारत की नई हीरोइन कैटरीना कैफ ने ही टीम को ये लोकेशन सुझाई जो कि उन्हें काफी पसंद आई थी। काला हिरण शिकार मामले के कारण, सलमान को हर बार भारत से बाहर जाने के लिए कोर्ट से इजाज़त लेनी होगी।

लेकिन हर देश में कोर्ट की इजाज़त के साथ जाना उनके लिए मुमकिन नहीं होगा इसलिए भारत की टीम अपना शेड्यूल वापस बना रही थी और ऐसे समय में कैटरीना ने मालटा का सुझाव दिया। कैटरीना कैफ और आमिर खान ने एक साथ मालटा में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की काफी शूटिंग की और उन्हें ये जगह पसंद भी आई।
वहीं मशहूर अंग्रेज़ी सीरीज़ गेम ऑफ थ्रोन्स की शूटिंग भी मालटा में ही हुई है। ऐसे में ये जगह काफी फेमस है। इसलिए इस बार की दीवाली और ईद दोनों पर मालटा के दर्शन के लिए तैयार हो जाइए। देखना ये है कि सलमान और आमिर की भिड़ंत कब और कहां जाकर रूकती है।


Click it and Unblock the Notifications
