सलमान की कैट पर 'हिरोइन' करीना का तीखा वार

बताया जा रहा है कि फिल्म 'हिरोइन' में एक रिपोर्टर के प्रश्न का जवाब देते समय जिसमें एक सफल हो रही एक्ट्रेस के बारे में बोला गया गया है, करीना ने कहा कि "वो एक्ट्रेस इसलिए सफल हो रही है क्योंकि उसके साथ उसका सुपरस्टार बॉयफ्रैंड है।" साथ ही करीना ने यह भी कहा कि "लोगों को उसका पासपोर्ट चैक करना चाहिए ताकि उसकी पहचान और उसकी नागरिकता का पता चल सके।"
ज्ञात हो कि करीना से पहले दीपिका पादुकोने ने भी कॉफी विद करन शो में करन द्वारा कैटरीना के बारे में पूछने पर दीपिका ने भी कुछ ऐसा ही जवाब दिया था।
बताया जा रहा है कि 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग के दौरान जब करीना ने सलमान के साथ कैटरीना का आइटम सांग देखा था तो उन्हें बहुत बुरा लगा था और इसी जलन की वजह से उन्होंने फिल्म में अपने गाने 'तेरी मेरी, मेरी तेरी' को सेक्सी बनाने पर जोर दिया और इसलिए इस गाने में करीना कपूर को हॉट दिखाने की पूरी कोशिश की गई।
अब करीना कपूर के इस डायलॉग पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की क्या प्रतिक्रिया आती है। करीना और कैटरीना दोनों ही सलमान खान की बेहद करीबी दोस्त हैं ऐसे में सलमान खान क्या अपनी दोनों दोस्तों के बीच किस तरह बना के रखेंगे कि दोनों में से किसी को बुरा ना लगे। बेचारे सल्लू!


Click it and Unblock the Notifications











