सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की नाजुक हालत देख, भावुक सलमान खान- मैं आपसे प्यार करता हूंं
मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना संक्रमित होने के बाद 5 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं। लगातार उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अपडेट सामने आ रही है। लेकिन बीते दिन अस्पताल की तरफ से ये सामने आया कि उनकी हालत बेहद नाजुक है। एक महीने कोरोना से लड़ाई के कारण उनके फेफड़े कमजोर हो गए है।
इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। ऐसे में ये खबर के सामने आते ही साउथ और हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ने सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना की है। खास तौर पर सलमान खान ने अपने इस पंसदीदा गायक के लिए दुआ भेजी है।

उन्होंने भावुक होकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखा है और जाहिर किया है कि वह सिंगर एसपी की इस हालत को देख बेहद दुखी हैं। बता दें कि एसपी बाला की तबीयत गंभीर है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि 24 घंटों से उनकी हालत और बिगड़ती जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











