स्टार स्क्रीन एवॉर्ड्स में सलमान बेस्ट एक्टर

वीर 2010
साल 2008 में आई वांटेड से अपने गिरते करियर को टॉप पर पहुंचाने वाले अभिनेता सलमान खान ने साल की शुरुआत अपनी ही लिखी हुई फिल्म और निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वीर के साथ की थी। लेकिन यह फिल्म सलमान के तमाम चाहने वालों के बॉक्स ऑफिस में पहुंचने के बाद भी हिट नहीं हो सकी। इस फिल्म के लिए सलमान ने जी तोड़ मेहनत की थी उसके बावजूद लोगों को ये पीरियड ड्रामा पसंद नहीं आया। लेकिन इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री जरीन खान ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की, जरीन खान फिल्म के प्लॉपर होने के बाद भी खासी पसंद की गई थीं।
दबंग 2010
वीर के फ्लॉप होने के बाद भी सलमान ने हिम्मत नहीं हारी और बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप के छोटे भाई अभिनेव कश्यप के निर्देशन में एक ऐसी फिल्म बनाई जिसने बॉलीवुड में सफलता के सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए और दबंग सलमान को बॉलीवुड में बड़ी मजबूती से ऊपर उठाया। फिल्म दबंग सलमान खान के करियर में मील का पत्थर मानी जानी चाहिए। जिस तरह एक समय 'हम आपके हैं कौन' और 'मैने प्यार किया' से बॉलीवुड में सलमान डंका बजने लगा था, वैसे ही एक बाद फिर दबंग ने सलमान को सबका च हेता बना दिया है। स्टार स्क्रीन एवॉर्ड में उनका बेस्ट अभिनेता चुना जाना इस बात की आधिकारिक घोषणा है।


Click it and Unblock the Notifications











