मेरे अलावा केवल शाहरूख - आमिर और अक्षय ऐसी Super Stardom ले पाए हैं - सलमान खान
सलमान खान आजकल, अपनी आने वाली फिल्म भारत का प्रमोशन कर रहे हैं और दिल खोलकर बातें भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक इवेंट के दौरान, मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान ने हिंदी सिनेमा में स्टारडम की बात की। सलमान खान का मानना है कि स्टारडम का कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है। ये जितनी देर से मिलती है, उनती ही जल्दी गायब हो जाती है।
सलमान खान का मानना है कि चूंकि स्टारडम इतनी जल्दी गायब हो जाती है, उसे संभाल कर रख पाना बहुत कठिन काम है। और इसलिए सलमान खान मानते हैं कि उनके अलावा केवल शाहरूख, आमिर और अक्षय ही अपनी स्टारडम को इतने समय तक संभाल कर रख पाए हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में स्टारडम के मायने और पैमाने दोनों ही बदल चुके हैं। आजकल, का स्टार केवल कंटेंट है। और फिल्में कंटेंट के कारण, लोगों को स्टार बना रही हैं। ना कि स्टार्स के दम पर फिल्में चल रही है। पिछले साल, शाहरूख - आमिर - सलमान तीनों ही अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरे।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में जगह तो सबको मिल जाती है लेकिन स्टारडम बहुत ही कम लोगों को मिल पाता है। वो स्टारडम जो आपको आपके फैन्स और साथी कलाकार देते हैं। वो स्टारडम जिसके बाद, आपको सब माफ हैं, क्योंकि लोग आपको कलाकार नहीं, सुपरस्टार की हैसियत से आंकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











