सलमान खान के 'बीइंग हंगरी' फूड ट्रक से है फिल्म Radhe का खास कनेक्शन- चौंक जाएंगे आप!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय लगातार किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन में लोगों की मदद भी कर रहे हैं। भाईजान अपनी दरियादिली के लिए मशहूर हैं लेकिन इस मुश्किल की घड़ी में उन्होने जिस तरह से लोगों की मदद की है वो तारीफ के काबिल है। इस समय सुपरस्टार सलमान खान के फूड ट्रक जिनका नाम बीइंग हंगरी है.. काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
सलमान खान इन ट्रकों को जगह जगह भेजकर खाना बांटते हैं। ये फूड ट्रक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाए हुए हैं। लेकिन इस समय जो खबर सामने आई है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है क्योंकि इन ट्रकों का निर्माण फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग लिए किया गया था।
'डिनर पर आ जाना कंप्रोमाइज करने का कोडवर्ड है'- 'कास्टिंग काउच' पर शर्लिन चोपड़ा का खुलासा


Click it and Unblock the Notifications











