एक साथ, एक जगह पर मिलेगी सलमान खान की सारी फिल्में- फैंस के लिए सरप्राइज!

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार सलमान खान अपनी सारी फिल्मों को एक डिजिटल प्लैटफॉर्म पर लाने वाले हैं। नई फिल्मों में तो कई फिल्में सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है, लिहाजा फिल्म की राइट्स उन्हीं के पास है। जबकि पुरानी फिल्मों की राइट्स के लिए सलमान प्रोड्यूसरों से बातचीत में लगे हैं। इस प्लैटफॉर्म पर सलमान की नई पुरानी सारी फिल्में होंगी।

कोई शक नहीं कि सलमान फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं। सूत्रों के अनुसार,सलमान खान अभिनित कुछ फिल्मों की राइट्स अभी भी फिल्म प्रोड्यूर्स के पास ही है। जबकि कुछ फिल्मों के राइट्स buyers के पास है। अफवाह है कि सलमान खान खुद अपना डिजिटल प्लैटफॉर्म शुरु करने वाले हैं जहां वो अपनी आज तक की सभी फिल्में उपलब्ध करेंगे।

Salman Khan

हालिया रिलीज सलमान की सभी फिल्में खुद उन्होंने खुद प्रोड्यूस की है, लिहाजा उसमें कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन पुरानी फिल्मों के राइट्स खरीदने होंगे। इन फिल्मों में वे सभी फिल्में भी शामिल होंगे, जिसमें सलमान खान ने कैमियो या कोई छोटा मोटा रोल भी किया है।

बता दें, शाहरुख खान ने भी अपनी पुरानी फिल्मों के डिजिटल राइट्स खरीद लिये हैं। हालांकि अभी तक यह खबर पक्की नहीं है कि सलमान अपनी अलग डिजिटल प्लैटफॉर्म शुरु करने वाले हैं या किसी और से जुड़ने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X