..................... Salman khan befitting reply to Jaya Bachchan remark on Salim Khan and javed akhtar - Hindi Filmibeat

जया बच्चन पर फूटा सलमान खान का फूटा गुस्सा, बोले- उनका दिमाग़ खराब...

Salman Khan On Jaya Bachchan

Salman Khan On Jaya Bachchan: सलमान खान बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पिता सलीम खान और लेखक जावेद अख्तर के साथ एंग्री यंग मैन के ट्रेलर लॉन्च पर शिरकत की। जहां पर उन्होंने कुछ लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। जिन लोगों ने सलीम खान और जावेद अख्तर को बिगड़ैल कह दिया था।

दरअसल आपको बता दे कि इन लोगों में हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का नाम भी शुमार है। जया बच्चन ने हमेशा से अपने बेबाक बयानों और गुस्से के चलते काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी को लेकर भी कमेंट कर दिया था।

कुछ वक्त पहले जया बच्चन ने जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे कि सलमान खान आग बबूला हो गए। उन्होंने अपनी तरफ से मुंह तोड़ जवाब भी दिया। डॉक्यूमेंट्री एंग्री यंग मैन के ट्रेलर लॉन्च के वक्त एक वीडियो में जया बच्चन, सलीम और जावेद को बदतमीज और बिगड़ैल कहती हुई नजर आई।

इस पर सलमान खान ने बिना नाम लिए अपना नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि ऐसा कहने वाले लोग पूरी तरीके से पागल थे। इसी के अलावा सलमान खान के इस रवैये को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कहा कि "जिन कारणों से लोग उनके पिता के साथ में काम नहीं कर पाए। चाहे डेट्स की कमी थी या फिर प्लाट पसंद नहीं आया या उनका चेहरा और कैरेक्टर नहीं भाया। कोई बी वजह हो सकती है।"

सलमान खान ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि लेकिन उन लोगों ने उनके पिता को यह कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया कि उनका दिमाग ठिकाने पर नहीं था। लेकिन "असल में दिमाग उन लोगों का ठीक नहीं था जो ऐसा कह रहे थे। उनके पिता और जावेद अख्तर एक समय में एक के बाद एक हिट फिल्में लिखते जा रहे थे और इसी वजह से उन्होंने कई सारे प्रोड्यूसर्स से लेकर एक्टर्स को भी मना कर दिया था।"

एक्टर ने बताया कि "इन्ही कारणों के चलते लोगों ने उनको अलग-अलग टैग देना शुरू कर दिया था। यह लोग बहुत ही ज्यादा बढ़िया काम कर रहे थे तो दिमाग इन लोगों का खराब नहीं हुआ बल्कि इनके बारे में बोलने वाले लोगों का हो गया था।" एंग्री यंग मैन डॉक्यूमेंट्री की बात करें तो यह सलीम और जावेद की दोस्ती के अलावा कैरियर और फिल्मों पर आधारित बनाई जा रही है।

इसी के अलावा आपको बता दे कि एंग्री यंग मैन नाम की इस डॉक्यूमेंट्री को प्राइम वीडियो पर अलग-अलग एपिसोड में दिखाया जाने वाला है। इसी के अलावा इस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर लॉन्च पर सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी सालों बाद एक साथ में दिखाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X