..................... Salman Khan Befitting Reply On Romance With 31 Years Younger Actress Rashmika Mandanna - Hindi Filmibeat

31 साल छोटी रश्मिका मंदाना संग रोमांस करने पर सलमान खान ने दिया ऐसा बयान, बोले- इनकी बेटी के साथ भी...

Salman Khan On Work With Rashmika Mandanna

Salman Khan On Work With Rashmika Mandanna: सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और इतना ही नहीं इस फिल्म में उनके साथ में रश्मिका मंदाना को देखा जाएगा। सलमान खान की इस फिल्म को 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन इस बीच सलमान और रश्मिका के एज डिफरेंट की चर्चा हो रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रश्मिका, सलमान से उम्र में 31 साल छोटी है। इसके चलते काफी सारे लोग तो खूब दोनों की जोड़ी को ट्रोल करते हुए भी नजर आए। हाल ही में हुए मूवी के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने 31 साल छोटी रश्मिका के साथ में रोमांस करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि जब रश्मिका और उनके पिता को इस बात का कोई भी परहेज नहीं है तो लोगों को इस बात से क्या दिक्कत हो रही है। सलमान खान ने कहा कि "उनकी शादी होगी, बच्ची भी होगी तो उनके साथ में भी काम करेंगे। मम्मी (रश्मिका) की परमिशन तो मिलेगी ही।"

अब लगातार सलमान खान का यह बयान काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी लोगों को उनका यह बयान पसंद भी नहीं आया। हालांकि काफी सारे लोग सलमान खान के इस स्टेटमेंट को लेकर हंसते हुए भी नजर आए। खैर फिल्म की बात करें तो 30 मार्च को ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हो जाएगी। जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X