सलमान खान ने शेयर की अपने शर्टलेस तस्वीर, इंटरनेट पर इतना ट्रेंड हुई टाईगर 3 की लग गया ट्वीट्स का जाम
सलमान खान ने आज इंटरनेट पर जाम लगा दिया है। इस जाम का कारण है सलमान खान की एक तस्वीर, वो भी शर्टलेस। सलमान खान इस समय दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं - कभी ईद कभी दिवाली जिसका नाम अब भाईजान है और दूसरी टाईगर 3। टाईगर 3 के लिए सलमान खान अपने आपको फिट कर रहे हैं और उन्होंने इस दौरान एक तस्वीर शेयर की।
तस्वीर पर सलमान खान बेहद कसे हुए शरीर के साथ नज़र आ रहे हैं और वो शर्टलेस हैं। अब सलमान खान की शर्टलेस तस्वीर देख फैन्स का खुश होना तो लाज़िमी थी।

बस जैसे ही सलमान खान ने तस्वीर शेयर की वैसे ही ट्विटर पर टाईगर 3 ट्रेंड होने लगा और फैन्स इस फिल्म से जुड़ी अपडेट मांगने लगे। वहीं सलमान खान की तस्वीर भी कई बार रिट्वीट और शेयर की गई। आपको यहां याद दिला देते हैं सलमान खान के सबसे ज़्यादा पसंद किए गए लुक्स।

यूं हुई थी शुरूआत
बड़े परदे पर आने के बाद ये सलमान खान का पहला लुक था और ये लुक उनके साथ काफी सालों तक रहा। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, साजन, कहीं प्यार ना हो जाए जैसी फिल्मों तक सलमान खान इसी प्यारे से लुक में दिखाई दिए। इनमें से कई फिल्मों में तो उनका नाम भी प्रेम ही था क्योंकि ये उनका स्क्रीन नेम बन चुका था।

शर्टलेस हुए सलमान
काजोल के साथ सलमान खान प्यार किया तो डरना क्या में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सलमान खान जब शर्ट उतार कर ओ ओ जाने जाना करते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सलमान खान का शर्टलेस अवतार देख फैन्स पागल हो गए थे। हालांकि, असल में जब ये गाना शूट होना था तो जो शर्ट सलमान खान के लिए आई वो थोड़ी टाईट हो गई थी। इसलिए सलमान ने तय किया कि वो बिना शर्ट के लिए डांस कर लेंगे।

बिल्कुल ही बदल गया लुक
इसके बाद सलमान खान ऐसे लुक में नज़र आए जिसमें किसी ने सोचा भी नहीं था। तेरे नाम में लंबे बालों में राधे भईया बनकर जब सलमान खान नेे एंट्री ली तो पब्लिक ने उनके नाम अपना दिल कर दिया। इसके बाद सलमान खान सावन द लव सीज़न में भी इसी लुक में नज़र आए।

निजी जीवन में भी हुए बॉल्ड
कुछ समय के लिए सलमान खान बॉल्ड लुक में भी दिखाई दिए। अपने निजी जीवन में भी सलमान इसी लुक में रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्जरी करवाई और फिर अपने सर पर नए बाल के साथ नज़र आए।

एक्शन अवतार में एंट्री
प्रभुदेवा की वांटेड के साथ सलमान खान ने एक्शन इमेज में एंट्री ली। उनकी भारी भरकम बॉडी के साथ टपोरी लुक फैन्स को काफी पसंद आया। इसके बाद सलमान खान कई फिल्मों में इसी लुक में दिखाई दिए।

फ्रेंच लुक
कुछ फिल्मों में सलमान खान फ्रेंच लुक में भी नज़र आए। और ज़ाहिर सी बात है कि इस लुक में भी फैन्स ने उन्हें पसंद ही किया। किक में जब सलमान खान इस लुक में आए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

चुलबुल पांडे
पहली बार सलमान खान ने मूंछें रखीं और मूंछे हो तो वाकई चुलबुल पांडे जैसी। दबंग के रॉबिनहुड पांडे बनकर इस लुक में सलमान खान ने काफी तारीफें बटोरीं। दबंग के साथ सलमान खान के करियर ने भी बिल्कुल अलग दिशा ली।

अखाड़े में उतरे सलमान
सलमान खान के फैन्स ने कभी नहीं सोचा था कि वो कभी अखाड़े में लंगोट पहनकर उतर आएंगे। लेकिन सुलतान के लिए सलमान खान ने ये करना भी कुबूल किया और सुलतान में सलमान खान के अभिनय और लुक दोनों ने ही फैन्स का दिल जीत लिया था।

सीधे सादे लुक में लौटे सलमान
सलमान खान एक बार फिर अपने सीधे सादे लुक में लौटे बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों के साथ। प्रेम रतन धन पायो में भी वो इसी लुक में दिखाई दिए और भारत के भी कुछ हिस्सों में सलमान इसी लुक में दिखे। हालांकि, बजरंगी छोड़ कर बाकी दो फिल्मों में उन्हें पसंद नहीं किया गया।

भारत के उम्रदराज हीरो
भारत में सलमान खान, उम्र के कई दौर में दिखाई दिए और इस फिल्म में सलमान खान एक वृद्ध आदमी की भूमिका में भी दिखाई दिए जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। हालांकि, फिल्म में सलमान खान पांच अलग अलग लुक में दिखाई दिए लेकिन बाकी सारे लुक्स पहले फैन्स ने देख रखे थे। ये उनका नया लुक था।

सिख हीरो बने सलमान
पिछले साल आई फिल्म अंतिम में सलमान खान अपने करियर में दूसरी बार सिख अवतार में नज़र आए। इससे पहले वो हीरोज़ नाम की एक फिल्म में एक सिख आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखाई दिए। अंतिम से सलमान खान का ये रफ टफ लुक काफी पसंद किया गया।

टाईगर 3 की तैयारी
अब सलमान खान टाईगर 3 में एक बार फिर से अपनी एक्शन इमेज के साथ लौट रहे हैं। फिल्म में वो बिल्कुल रफ टफ अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इस बात का सुबूत हैं कि सलमान खान तबाही मचाने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











