ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दूसरे सुपरस्टार बने सलमान खान, फैंस ने कहा- "किंग हैं दबंग खान"
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है, यह तो सभी जानते हैं। फिल्मों की धमाकेदार ओपनिंग से लेकर ट्विटर तक सलमान खान के फैंस ने उनका साथ दिया है। बता दें, सलमान खान ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बन गए हैं। सुपरस्टार को ट्विटर पर 40 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है।
यह आंकड़ा पार होते ही दबंग खान फैंस ने उन्हें ट्रेंड में ला दिया है और सभी उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर सलमान खान से आगे सिर्फ अमिताभ बच्चन हैं। हाल में ही सलमान अपने यूट्यूब चैनल और नए गाने को लेकर सुर्खियों में आए थे।

सलमान खान मंगलवार रात से लगातार ट्रेंड में बने हुए हैं। दबंग खान फैंस 40 मिलियन का आंकड़ा पार होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। खास बात है कि सलमान के ट्विट्स काफी रियल होते हैं और लोग उन्हें पसंद करते हैं। किसी को बर्थडे विश करना हो या प्रमोशन करना.. सलमान अपना अंदाज नहीं छोड़ते हैं।
कोरोना के दौरान भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरीए लोगों को जागरूक करने का भी काम किया है। वहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को डांट भी लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications












