आमिर की लाल सिंह चड्ढा में सलमान खान बनेंगे 'प्रेम',आइकॉनिक जैकेट में दिखा 90s का अंदाज- नई डिटेल!
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा इस क्रिसमस कोरोना के चलते रिलीज नहीं हो पाई। अब अगले साल क्रिसमस पर आमिर खान ने इस फिल्म को रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली है। एक बार फिर वह ब्लॉकबस्टर क्रिसमस लेकर आ सकते हैं। इसके लिए सलमान खान भी उनकी मदद करते दिखेंगे। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में सलमान खान का कैमियो फैंस को देखने को मिलेगा।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान एक बार फिर 1989 वाले प्रेम के अवतार में नजर आने वाले हैं। लाल सिंह चड्ढा में मैंने प्यार किया फिल्म वाला आइकॉनिक प्रेम किरदार नजर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार को जल्द ही ऊटी शहर में शूट किया जाएगा। जिसके बाद इसे मुंबई स्टुडियो में तैयार किया जाएगा।
खबरों की मानें तो सलमान खान की आइकॉनिक ब्लैक जैकेट भी फैंस को एक बार फिर 2021 में नजर आ सकती हैं। सलमान खान प्रेम के किरदार को निभाने के लिए उस जैकेट को पहने दिख सकते हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद इस सीन को शूट किया जाएगा। इस बार जैकेट को कैसे रिक्रिएट किया जाता है, ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











