गीतकार बने सलमान खान

जब निर्माता व इसके निर्देशक विकास बहल को इस बात की जानकारी मिली तो, उन्होंने सलमान के लिए हां कह दी और सलमान द्वारा लिखे गये गीत को फिल्म में शामिल किया। सलमान को फिल्म के प्रोमो और कुछ गाने भी बेहद पसंद आये हैं। विकास बहल ने इस बारे में बताया है कि चूंकि सलमान खान को फिल्म के गीत बहुत पसंद आये हैं। सो, उन्होंने तय किया है कि वह फिल्म के गीत के कुछ बोल लिखेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि सलमान इस फिल्म को प्रोमोट करने के लिए वह सारी चीजें कर रहे हैं हैं जो वह करना चाहते हैं। सलमान ने तय किया है कि इस फिल्म के लिए एक पंच की जरूरत है। जिसे वह खुद अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके लगायेंगे।
फिल्म के कुछ ऐसे दृश्य भी हैं, जिसमें सलमान खान एक्टिंग करते भी नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस काम को पूरा करने में अधिक वक्त भी नहीं लगाया है और जल्द ही वह गीत अपना अंतिम स्वरूप ले लेगा। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसे बच्चों पर आधारित है जो गली के बच्चे होते हुए भी शक्तिशाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











