Salman Khan- सलमान खान खुद शूट करने लगे पैपराजी का वीडियो, लोग बोले- 'आईफोन दिखा रहे हैं'

मीडिया फोटोग्राफर्स को कुछ समय से एक नए नाम से पुकारा जा रहा है। जी हां, पैपराजी कहते हैं इसको, सुनने में कुछ अलग और कूल लग रहा है। इन पैपराजी के साथ कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो कि वायरल हो जाता है।
इस वक्त ऐसा ही कुछ सलमान खान ने किया है जो कि सामने आते ही वायरल हो चुका है। दरअसल इस वीडियो में सलमान खान मस्ती के मूड में हैं और उन्होने पैपराजी के साथ ही खेल कर दिया है।
दरअसल सलमान खान ने पैपराजी वाला काम शुरु कर दिया है और उनको देखकर खुद ही अपनी फोन निकाला और तस्वीरें क्लिक करने लगे। जी हां, जो पैपराजी अक्सर सलमान खान की तस्वीरें क्लिक करते हैं उनकी तस्वीरें सलमान खान क्लिक करते हुए नजर आए।
इस वीडियो को रेडिट ने शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि, मेगास्टार अपनी कार में एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे है। जैसे ही कार आगे बढ़ी, सलमान की तस्वीरें पैपराजी ने क्लिक करना शुरु कर दिया। इस दौरान सलमान खान ने भी अपना फोन निकाला और वहां मौजूद पैपराज़ी को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
जिसने भी ये सब देखा वो हैरान रह गया और हंसते हुए सलमान खान को देखने लगे। इस बीच सलमान खान हंसते हुए दिखे और उन्होने हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन किया। जाहिर है कि सलमान खान इस दौरान काफी मस्ती के मूड थे। ऐसा काफी कम देखा जाता है कि सलमान खान इस तरह से किसी से मजाक करते हैं।
लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''आप डेविल के पीछे डेविल आपके पीछे बहुत मज़ा है।'' एक का कहना है, ''टाइगर का मैसेज आ रहा है इसीलिये..।'' एक ने लिखा, 'नहीं, तमाम प्रभावशाली लोगों की तरह वह भी अपना नया आईफोन 15 प्रो मैक्स दिखा रहे हैं।'' इस तरह के कमेंट्स आ रहे हैँ। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications