दोस्त के चले जाने पर सलमान खान हुए भावुक, बोले- काश मैं गुस्सा कर पाता...
Salman Khan Emotional On Sushil Kumar Death: सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि भाई जान हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आए।

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपने करीबी दोस्त को याद करते हुए नजर आए। दरअसल सलमान खान इस समय अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार की मृत्यु से गहरे सदमे में है।
रविवार की रात सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर सुशील कुमार के साथ में एक अपनी तस्वीर को शेयर किया और बहुत ही इमोशनल नोट लिखा। जिसमें उन्होंने 42 साल पुरानी अपनी दोस्ती को याद किया। दौरान एक्टर ने सुशील कुमार को अपना भाई भी बताया और उनकी जिंदगी के स्ट्रगल से लेकर अच्छी चीजों के अलावा हमेशा मुस्कुराते रहने वाले स्वभाव की भी तारीफ की।
सलमान खान ने इस पोस्ट के साथ में कैप्शन में लिखा कि "सबसे अच्छा, दयालु और मदद करने वाला इंसान था। चाहे कैसी भी सिचुएशन हो वह हमेशा हंसता रहता था। वह हमेशा यही कहता था कि यह फर्क नहीं पैंदा, सब ठीक होगा। सलमान खान ने आगे यह भी लिखा कि सुशील ने जिंदगी एक असली इंसान की तरह जी है। मौत से भी एक हैवीवेट चैंपियन की तरह वह लड़े हैं।"
सलमान खान का दर्द उनके शब्दों में साफ देखने को मिला। उन्होंने अपनी कैप्शन में आगे लिखा कि "काश मैं उस पर गुस्सा कर पाता, रो पाता, लेकिन तुम्हारे लिए एक आंसू भी नहीं निकल पा रहा है। सिर्फ यादें और हंसी ही बची है। वेल डन ब्रो। कोई पहले कोई बाद में सबको जाना ही है। लेकिन कुछ करके जाओ। लेकिन वहां पर सिगरेट और व्हिस्की इंजॉय करो। चियर्स ब्रो, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा।"
सलमान खान ने इसके अलावा एक और दूसरी पोस्ट शेयर की थी जिसमें मौत पर उन्होंने अपने विचारों को लिखा। उन्होंने लिखा कि "जो जाना होता है उसको कोई भी नहीं रोक सकता। अच्छे लोग बहुत जल्दी चले जाते हैं लेकिन जिनका जीवन में और लेना-देना बाकी होता है उन्हें वक्त लगता है।"
सलमान अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि "अगर अपने मदर अर्थ का किराया, एमी या फिर जीएसटी नहीं भरा है तो उसको चुकाने का एक मौका जरूर मिल जाता है। सबसे आखिर में वही लोग जाते हैं जो गंदे, भ्रष्ट और बेईमान होते हैं। हम उनका इंतजार करेंगे। पहले अगर किसी गलत इंसान का सिर भीड़ में उठ जाता था तो उसे वहीं काट दिया जाता था। लेकिन पता नहीं यह वक्त कब बदल गया। कर्म आखिरकार उनके अपनों तक पहुंच ही जाता है लेकिन किसी को इस बात की कोई परवाह नहीं है।"
सलमान खान आगे लिखते हैं कि "इंजॉय करो मेरे भाई तुम इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हो। तुम्हारी पत्नी से भी बात हुई थी और उसे पता है कि तुम वहां किसी और के साथ में चले गए हो। हाहा, काश मैं तुमको गालियां दे पाता, तुम पर गुस्सा कर पाता और रो पाता। जो मैं बहुत आसानी से कर लेता हूं। लेकिन तुम्हारे लिए अब एक आंसू भी नहीं निकल रहा है।"
इसके अलावा भी सलमान खान ने अपने कैप्शन में काफी कुछ लिखा है और इस दौरान उनका फैंस काफी इमोशनल तौर पर देख पा रहे हैं। सलमान खान के इस इमोशनल बर्ताव को देखने के बाद में फंस भी काफी ज्यादा भावुक होते हुए नजर आए हैं।
अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रेंड की बात करते हैं तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह अपनी फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार फिल्म पहले गलवान घाटी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित बनाई जा रही थी। लेकिन बाद में इसकी कहानी और टाइटल में बदलाव हुआ।


Click it and Unblock the Notifications