..................... Salman Khan beats Shahrukh Khan in Times Celebex Ranking - Hindi Filmibeat

सलमान ने शाहरूख तो दीपिका ने कैट को पछाड़ा....कहां!

[बॉलीवुड न्यूज] और एक बार फिर दबंग सलमान खान बॉलीवुड के किंग बन गए हैं। जी हां, टाइम्स सेलीबेक्स रैकिंग के अनुसार, सलमान खान साल 2014 के टॉप एक्टर के तौर पर उभरे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर हैं शाहरूख खान और तीसरे पर अमिताभ बच्चन।

सेलीबेक्स बॉलीवुड के टॉप 50 एक्टर्स (मेल- फीमेल) को उनके बॉक्सऑफिस पर्फांमेंस, ब्राण्ड इंडोर्समेंट और मीडिया पब्लिसिटी के हिसाब से रैंकिंग देते हैं।

लिहाजा, साल 2014 की इस रैंकिंग में सलमान खान ने सबसे ज्यादा खिताब पाए हैं। सलमान को 'बॉक्स ऑफिस किंग', 'सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च किये जाने वाले अभिनेता' और 'मोस्ट पॉपुलर एक्टर' के खिताब से नवाजा गया। वहीं, शाहरूख खान को 'बेस्ट इन ब्राण्ड इंडोर्समेंट' का टाइटल अपने नाम किया।

पढ़ें- जानिए सलमान खान के फेवरिट गाने..खुद सलमान ने किया शेयर..

एक्ट्रेसस की बात करें तो साल 2015 दीपिका के नाम होने की संभावना है। लेकिन आपको बता दें, साल 2014 में भी टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ही रहीं। वहीं, कैटरीना कैफ कम फिल्मों की वजह से खिसक कर तीसरे पायदान पर आ गई हैं।

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर हैं। जबकि सलमान खान और दीपिका प्रिंट मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चित कलाकार हैं।

बहरहाल, नए साल की फिल्मों को देखते हुए फिलहाल यह कहना काफी कठिन है कि यह खिताब इस साल किसके सिर सजेगा। लेकिन उम्मीद है सलमान फैंस उनके इस खिताब से काफी खुश होंगे।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X