आईफा में भी शाहरूख पर भारी पड़े सलमान खान

वजह थी उनकी फिल्म दबंग जिसने 12वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) समारोह में एक- दो नहीं बल्कि 6 अवार्ड जीते। लेकिन बेस्ट एक्टर का खिताब किंग खान अपने नाम ही कर गये लेकिन उनकी ये जीत भी सलमान के ऊपर भारी नहीं पड़ पायी क्योंकि वहां बैठे लोग जिस तरह दबंग की कामयाबी पर झूम रहे थे उतनी तालियां शाहरूख के नसीब में बेस्ट एक्टर का ईनाम पाने के बाद भी नहीं आयी। इस बात को महसूस खुद शाहरूख ने भी किया होगा।
आपको बता दें कि अरबाज खान निर्देशित और सलमान खान अभिनित फिल्म दबंग ने 6 पुरस्कार हासिल किया। फिल्म को बेस्ट फीमेल सिंगर, बेस्ट मेल सिंगर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीन प्ले और बेस्ट विलेन और बेस्ट न्यूकमर फीमेल की श्रेणी में ईनाम जीता है। कह ना गलत ना होगा कि सलमान खान के फैन फालोअर्स शाहरूख खान से ज्यादा है।
;More from Filmibeat
आईफा दबंग माइ नेम इज खान शाहरूख खान सलमान खान dabangg iifa my name is khan salman khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications











