सलमान ने शाहरुख को छोड़ा पीछे..बने सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलेब्रिटी!
सलमान खान ने शाहरुख खान को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी बन गए।
सुपरस्टार सलमान खान ने किंग खान यानी शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की फोर्ब्स की लिस्ट में नंबर एक की जगह बना ली है। इससे पहले इस लिस्ट में सबसे आगे रहे थे शाहरुख खान। बता दें कि इसका फैसला सलमान खान की फिल्म सुलतान और प्रेम रतन धन पायो की सफलता के आधार पर किया गया है।

उनकी सालाना अनुमानित आय करीब 270.33 करोड़ रुपये है। वहीं बात की जाए शोहरत की तो..इस मामले में सलमान खान दूसरे नंबर पर हैं और इस लिस्ट में क्रिकेटर कोहली अव्वल रहे।
''मैं अवॉर्ड या पैसों के लिए अवॉर्ड फंक्शन में जाता हूं''
महिलाओं के मामले में दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा से आगे निकल गई हैं। जहां दीपिका छठे नंबर हैं वहीं प्रियंका उनके दो स्थान नीचे हैं।


Click it and Unblock the Notifications