सलमान ने दी अमिताभ को पटखनी

सलमान खान भले ही रीयल लाईफ में अमिताभ बच्चन से काफी पीछे हों लेकिन रील लाईफ में बिग बी को हराने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते है और मौका पाने पर वो अमिताभ को अच्छी खासी टक्कर दे ही देते हैं। अब आप पूछेंगे कि कैसे तो चलिये आपको बता देते हैं।

पिछले महीने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर दाखिला लिया और करीब 2350468 प्रशंसको को अपना मुरीद बनाया लेकिन 14 सिंतबर को फेसबुक पर आने वाले सलमान खान को मात्र दो दिन के अंदर ही 2756674 लोगों से लाईक मिल चुके हैं। यही नहीं सलमान ने तो मास्टर ब्लास्टर को भी हरा दिया है। ग़ॉड ऑफ इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के फेसबुक पेज को 825,103 लोगों ने लाईक किया है।

गौरतलब है कि जैसे ही सलमान ने अपन फेसबुक एकाउंट लाइव किया उन्हें आधे घंटे के अंदर 2.6 मिलयन लाईक मिेले। सलमान खान ने अपने वीडियो मैसेज के जरिये यह बताने की कोशिश की उनके नाम से कई फर्जी पेज है इसलिए आप लोग मुझे देखकर ही पेज को जोड़िये।

सलमान ने कहा कि जितने फर्जी लोगों ने मेरे नाम से पेज बनाया है उनसे मैं यही कह सकता हूं कि वो सभी मुझसे जुड़ जायें। सलमान फेस बुक के जरिये 'बींग ह्यूमन' सीरीज शुरू कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X