अब स्पेस में भी सलमान खान!

By Priya Srivastava

Salman Khan
भई सलमान मियां का क्या कहना। जहां भी जाते हैं बस उनके अंदाज पर सभी फिदा हो ही जाते हैं। अब देखिए बॉलीवुड पर हो उनका राज चलता ही था। अब स्पेस पर भी उनकी पहुंच हो गयी है। खबर है कि अंकिता जोशी नामक एक पेंटर ने जीरो ग्रैविटी पर सलमान खान की पेंटिंग की है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी की तस्वीर स्पेस में बनायी जायेगी।

गौरतलब है कि सलमान खान अपनी पेंटिंग कराने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। लेकिन वे खुद भी अच्छी पेंटिंग करते हैं तो कभी-कभी वह खुद से पेंटिंग करके अपने करीबी दोस्तों को देते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान ने अंकिता जोशी को यह मौका दिया है और जीरो ग्रैविटी पर अपनी पेंटिंग बनाने की इजाजत दी है। वैसे भी जब सलमान खान कुछ करते हैं तो अलग अंदाज में ही करते हैं। तभी तो उन्होंने स्पेस को चुन लिया। अंकिता ने इस काम को पूरा करने में लगभग 6 साल का वक्त लिया है।

उन्होंने इस बारे में बताया कि अपने मेडिटेशन के दौरान उन्होंने यह महसूस किया कि जीरो ग्रैविटी पर भी हम पेंटिंग कर सकते हैं। मैंने कुछ रिसर्च किया और फिर मेटाफिजिक्स की पढ़ाई की। इसके बाद मैं स्प्रिच्युलैटी और मेटाफिजिक्स पर भी अध्ययन किया। फिर आर्ट्स के माध्यम से इसे आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद ही मैंने इस पर काम शुरू किया।

गौरतलब है कि उन्होंने हार्वड चिंरपमैन जो कि फ्लाइट इंस्ट्रक्टर हैं। उनके मार्गदर्शन में यह काम पूरा किया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पहली फ्लाइट फ्लोरिडा से ली। फिर वहां से 12 पाराबोलाड की दूसरी फ्लाइट ली। और वहां जाकर लगभग आठ पेंटिंग पूरी की। चूंकि मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं। इसलिए मैं उनकी पेंटिंग से काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हर पेंटिंग को बनाने में लगभग 8 सेंकेंड का समय लिया। कई बार अंकिता स्पेस में अस्वस्थ भी रहीं। लेकिन उन्होंने काम जारी रखा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X