प्रेम रतन फिर आयो: लौट रहे हैं सलमान खान, वही दीवाली, वही 400 करोड़!

काफी समय से चर्चा थी कि सलमान खान सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में नज़र आएंगे। लेकिन हर बार खबरें आती थीं और चली जाती थीं। लेकिन अब सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या, राजश्री प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ तैयार हैं।

अविनाश ने ये स्क्रिप्ट पूरी तरह से सलमान खान को ध्यान में रखकर लिखी है और वो जल्द ही इसे लेकर सलमान खान के पास पहुंचने वाले हैं। अब ज़ाहिर सी बात है कि राजश्री और सलमान का इतिहास देखते हुए ये फिल्म सलमान खान ही करेंगे।

salman-khan-be-approached-rajshri-production-s-next-avnish-barjatya

ये फिल्म अवनीश का बॉलीवुड में डेब्यू होगी। अब ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म राजश्री प्रोडक्न्शन्स की है तो इसे परिवार को ध्यान में रखकर ही बनाया जा रहा होगा। लेकिन चूंकि स्क्रिप्ट अवनीश लिख रहे हैं तो देखना होगा कि फिल्म में वो मॉडर्न तड़का कैसे लगाते हैं।

वैसे सलमान खान का प्रेम अवतार ही उनके करियर का बेस्ट रहा है और सलमान खान इसी कारण सुपरस्टार बन पाए। प्रेम रतन धन पायो के दौरान सूरज बड़जात्या ने लोगों को सीधे सीधे वो कारण बताए कि उनकी हर फिल्म में सलमान खान ऐसाा जादू कैसे चला देते हैं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाती है।

यूं तो सलमान खान दबंग हैं लेकिन बॉलीवुड में उनसे अच्छा प्रेम कोई नहीं है और इसलिए फिल्म में कुछ ऐसी बाते हैं जो प्रेम रतन धन पायो को रिलीज़ से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार देने के लिए काफी हैं। और ये बातें हम इसलिए नहीं कह रहे हैं कि हम सूरज बड़जात्या फैन हैं, बल्कि इसलिए कह रहे हैं कि हमारे पास पूरे पूरे सुबूत हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X