..................... Salman Khan Bashes The Awards System In Katrina Kaif's Defense? - Hindi Filmibeat

''कैटरीना के नाम पर पब्लिसिटी करते हैं, लेकिन अवार्ड किसी और को देते हैं''- सलमान खान

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, दोनों सितारे जोर शोर से फिल्म से प्रमोशन में व्यस्त हैं। भारत में कैटरीना के अभिनय की तारीफ करते हुए सलमान कई बार कर चुके हैं कि इस फिल्म के लिए कैट को नेशनल अवार्ड भी मिल सकता है। बहरहाल, ताजा एक इंटरव्यू में सलमान अवार्ड फंक्शन को लेकर काफी भड़क भी गए।

एक वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से पूछा गया कि आज तक कैटरीना को किस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है? फिर सलमान ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

Salman Khan

सलमान खान ने कहा- नॉमिनेशन क्या.. कैटरीना को अवार्ड की हकदार है, ना कि नॉमिनेशन की। ये अवार्ड्स क्या है? कैटरीना नेशनल अवार्ड की हकदार है। अवार्ड फंक्शन वाले नॉमिनेशन में कैटरीना का नाम दिखा दिखाकर पब्लिसिटी करते हैं, पूरे दिन टेलीविजन पर यही चलता है और फिर अवार्ड किसी और को दे देते हैं। यह गलत है।

सुपरस्टार ने कहा, आप पब्लिसिटी कैटरीना के नाम से करते हो और अवार्ड किसी और को देते हो.. सिर्फ इसीलिए क्योंकि उसने वहां जाकर परर्फोम किया। मुझे लगता है कलाकारों को नॉमिनेशन के लिए भी फीस मिलनी चाहिए क्योंकि पब्लिसिटी तो आप उनके नाम से भी करते हो। पब्लिसिटी किसी के नाम से और अवार्ड किसी और को.. यही तो सही नहीं है ना?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X