एक्ट्रेस ने तीन कैमरों के सामने शूट कराई लाइव डिलीवरी, बेटी का रखा ये स्पेशल नाम

Shweta Menon Live Delivery

Shweta Menon Live Delivery: बॉलीवुड हीरोइने ट्रेंड सेटर तो होती ही हैं इसके साथ ही वो कई बार रियल लाइफ में या पर्दे पर ऐसे डेयरिंग काम कर जाती हैं कि जिसके बारे में लोग जानकर हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने लाइव डिलिवरी को तीन कैमरों के सामने शूट कराया है। इस एक्ट्रेस का नाम श्वेता मेनन है।

श्वेता मेनन ने अपनी फिल्म 'कालीमन्नू' के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे करने के बारे में शायद ही कोई एक्ट्रेस सोचेगी। दरअसल, इस फिल्म के एक सीन के लिए श्वेता ने अपनी डिलीवरी को लाइव शूट कराया था, वो भी तीन कैमरों के सामने। उन्होंने फिल्म के लिए 45 मिनट के करीब अपनी डिलीवरी शूट कराई, जिसके डायरेक्टर ब्लेसी थे। उन्होंने कैमरों के सामने अपनी बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने सबाइना रखा था। अपने इस कदम को लेकर श्वेता मेनन काफी सुर्खियों में रही थीं।

श्वेता मेनन ने 1990 में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और फिर मॉडलिंग का रुख कर लिया। इसके बाद उन्होंने 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उनका सामना सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय जैसी सुंदरियों से था।

श्वेता ये प्रतियोगिता नहीं जीत सकीं, लेकिन टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। इस प्रतियोगिता के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला और उन्होंने 'बंधन', 'इश्क' और 'पृथ्वी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, कुछ ही फिल्मों के बाद उन्होंने फिर मलयालम सिनेमा का रुख कर लिया।

More from Filmibeat

Read more about: shweta menon miss india 1994
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X