SURPRISE: अक्टूबर में मिलेगा 'बजरंगी भाईजान' का स्पेशल धमाका!
[बॉलीवुड न्यूज] क्या आपने 'बजरंगी भाईजान' देखी है? नहीं.. अरे, कोई बात नहीं क्योंकि अब सलमान खान और करीना कपूर खुद आपसे मिलने आपके टेलीविजन स्क्रीन पर आ रहे हैं। जी हां, कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है, इसी अक्टूबर..

बॉक्स ऑफिस पर 8 हफ्तों से ज्यादा धमाल मचाने के बाद इस अक्टूबर स्टार गोल्ड पर आपको 'बजरंगी भाईजान' की झलक देखने को मिलेगी। कबीर खान ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उम्मीद है सलमान फैंस इस खबर से बेहद खुद हो गए होंगे।
कहानी की Band: सलमान को हो जाती जेल.. नहीं बनते 'बजरंगी भाईजान'!
बता दें, इस फिल्म में सलमान खान , करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य किरदार निभाए थे। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अबतक 320 करोड़ की कमाई की है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में 193 करोड़ का कलेक्शन किया है।
BOX OFFICE: बजरंगी भाईजान.. जानिए 50 दिनों का धमाकेदार सफर!
फिर देर किस बात की.. हो जाइए तैयार, क्योंकि आपके टेलीविजन स्क्रीन पर आने वाली है साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications















