CHEATING: धोखा दे ही गए सलमान खान, नहींं दिखेंगे बजरंगी भाईजान
[बॉलीवुड समाचार] हालांकि डाउट था कि सलमान खान कुछ ऐसा ही करेंगे और वही हुआ। बजरंगी भाईजान का ट्रेलर कंगना रनौत और आर माधवन स्टारर तनु वेड्स मनु के साथ अटैच होना था जिसके लिए ट्रेलर रिलीज़ होना था एक दिन पहले यानि कि 21 मई को। लेकिन सलमान खान ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर फिर पोस्टपोन हो गया था।
अब कबीर खान और सलमान खान एक साथ ऐसा क्या मास्टरपीस बना रहे हैं ये तो हम नहीं जानते लेकिन फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ फिर पोस्टपोन हो चुका है। अब फिल्म का ट्रेलर पता नहीं कब रिलीज़ होगा क्योंकि डायरेक्टर को लग रहा है कि फिल्म के ट्रेलर में अभी भी कुछ खामियां।
[कहानी की BAND: तनु वेड्स मनु, सलमान हुुए थे REJECT तो माधवन की निकल पड़ी!]
इसका एक मतलब साफ है कि फिल्म का ट्रेलर इस महीने भी रिलीज़ नहीं हो रहा है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और अब फिल्म का ट्रेलर शायद जून में रिलीज़ हो। हालांकि जून में दिल धड़कने दो रिलीज़ हो रही है पर अब तो बजरंगी भाईजान के ट्रेलर के साथ बस कयास ही लगाए जा सकते हैं। आप तो बस अब इंतज़ार करिए....
[PICS: बजरंगी सलमान और रसिका करीना का कश्मीर में सेल्फी सेशन!]


Click it and Unblock the Notifications


