सलमान खान की बजरंगी भाईजान जापान में रिलीज- 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री!
सलमान खान- हर्षाली मल्होत्रा स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। चीन में शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म को जापान में भी रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यहां फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलेगी।
बजरंगी भाईजान को चीन में काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने 300 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था। अब तक बजरंगी भाईजान ने वर्ल्डवाइड कुल 915 करोड़ की कमाई कर ली है। जो कि जापान में रिलीज होने के साथ 1000 करोड़ तक पहुंच सकती है।

जापान में अब तक कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जिनमें से बाहुबली 2, पीके, धूम 3, रा.वन, 3 इडियट्स और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्मों ने अच्छी कमाई की है। बाहुबली 2 ने तो जापान में 100 दिन पूरे किये थे। वहां फिल्म को खूब पसंद किया गया था। चीन के बाद अब जापान भी बॉलीवुड फिल्मों के लिए अच्छा मार्केट साबित हो रहा है।
बहरहाल, बजरंगी भाईजान की बात करें तो यह सलमान खान की सबसे ज्यादा चर्चित और बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। पवन के किरदार में सभी ने भाईजान को खूब पसंद किया था। कबीर खान के निर्देशन में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।


Click it and Unblock the Notifications











