[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की बजरंगी भाईजान ताज़ा विवादों में फंस चुकी हैं। फिल्म की कव्वाली झोली भर दे साबरी बंधु की कव्वाली की कॉपी है जिसके लिए किसी से कोई भी इजाज़त नहीं ली गई है। साबरी बंधुओं ने मिड डे से बातचीत में इस बात की पुष्टि की। उनके अनुसार उन्हें बताया गया था कि उनकी कव्वाली को वो इस्तेमाल करना चाह रहे हैं लेकिन कोई इजाज़त नहीं ली गई।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान पर धोखे का इल्ज़ाम लगाया गया हो। उन पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते आए हैं -
साबरी बंधुओं का आरोप
साबरी बंधुओं के आरोप पर गाने के म्यूज़िक डायरेक्टर प्रीतम का कहना है कि उन्हें यही पता था कि गाने को बनाने की अनुमति है।
सोनू निगम को मिला धोखा
किक के गाने हैंगओवर के लिए भी सलमान खान ने सोनू निगम को काफी बड़ा धोखा दिया था। और ये सब हुआ था एक गाने के लिए।
पहले रिकॉर्ड कर चुके थे गाना
सोनू निगम हैंगओवर रिकॉर्ड कर चुके थे। लेकिन उन्हें बताए बिना ही गाने को सलमान की आवाज़ में रिकॉर्ड कर दिया गया।
टीवी से मिली जानकारी
सोनू निगम चौंक तब गए जब उन्होंने टीवी और रेडियो पर गाने को बजते सुना। उन्हें म्यूज़िक डायरेक्टर साजिद वाजिद ने कोई जानकारी नहीं दी थी।
आज तक नहीं ली फीस
सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने के लिए उन्हें आज तक पेमेंट भी नहीं मिली है। पर उन्हें अब किसी से कोई शिकायत नहीं।
वीर के 250 करोड़
सलमान खान की सुपरफ्लॉप फिल्म वीर के प्रोड्यूसर विजय गीलानी ने भी उन पर 250 करोड़ का मुकदमा ठोंका है।
किया था वादा
उनकी मानें तो सलमान खान को वादा किया था कि फिल्म अगर चली तो उन्हें 15 करोड़ मिलेंगे। लेकिन इससे पहले ही उन्हें 10 करोड़ दे दिए गए।
सुपरफ्लॉप थी फिल्म
सलमान खान की फिल्म सुपरफ्लॉप थी लेकिन प्रोड्यूसर को कोई भी पैसे वापस नहीं किए गए।


Click it and Unblock the Notifications