स्विमिंग पूल में छाया 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी का नया लुक, लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस के उड़े होश
सलमान खान की बजरंगी भाईजान की मुन्नी एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। हम बात कर रहे हैं हर्षाली मल्होत्रा की। जो कि लगातार अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। खासकर अपनी तस्वीरों के कारण। इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि सलमान खान की बजरंगी भाई जान की मुन्नी अब छोटी नहीं रही हैं।
हर्षाली मल्होत्रा की ये लेटेस्ट तस्वीर इसी को दिखाती है कि वह अब खुद को बच्चों के किरदार के लिए नहीं बल्कि कॅालेज गर्ल की भूमिका के लिए तैयार कर रही हैं। 13 साल की हर्षाली ने इस बार पूल साइड की तस्वीरें शेयर की है। जो कि काफी तेजी से देखी जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ हर्षाली ने लिखा है कि अगर यहां कोई जादू है तो वह सब पानी में शामिल है।

हर्षाली के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट भी कर रहे हैं. फैंस ये देख हैरान हो गए हैं कि आखिर बजरंगी भाईजान की मुन्नी इतनी बड़ी कैसे हो गई। 7 साल की उम्र में हर्षाली ने मुन्नी की भूमिका निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











