सलमान खान की वो फिल्म जो आज तक जापान के थिएटर में लगी है, करोड़ों की कर चुकी कमाई- सुपरडुपर हिट
सलमान खान की एक फिल्म है जो आज तक जापान के थिएटर में देखी जा रही है। जी हां, सुनकर थोड़ा अचंभा लगेगा लेकिन ये शत प्रतिशत सही फैक्ट है। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान आज के ही दिन बॉक्सऑफिस पर रिलीज हुई थी। ये वही फिल्म है जो जापान, चाइना और दूसरे कई देशों में रिलीज हुई और जिसने खूब धूम भी मचाई। "बजरंगी भाईजान" आज तक कुछ जापानी थिएटर्स में लगी हुई है। इसे वहां के दर्शक आज भी पसंद करते हैं।
कबीर खान द्वारा निर्देशित "बजरंगी भाई" फिल्म को 5 साल रिलीज के हो चुके हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ये फिल्म वो मूवी थी जो एकदम दिल से बनाई गई थी। उसी तरह दर्शकों ने भी इस फिल्म पर अपना प्यार न्यौछावर किया। आप सभी के प्यार का शुक्रिया। इसके अलावा एक दूसरे पोस्ट में कबीर खान ने लिखा, "बजरंगी भाईजान" आज भी जापान के कुछ थिएटर्स में लगी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











