किक 2 से आउट होकर भी बजरंगी भाईजान की फैन हैं जैकलीन फर्नांडीज!
किक फिल्म ने जैकलीन फर्नांडीज के करियर को एक नया मकाम दिया। हालांकि इसके सीक्वल यानी किक 2 से जैकलीन फर्नांडीज बाहर हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद उनके मन में सलमान खान को लेकर किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है। यही वजह है कि सलमान की अगली फिल्म बजरंगी भाईजान को जैकलीन सपोर्ट कर रही हैं।
जैकलीन फर्नांडीज ने ट्वीट किया "एक बार फिर से सलमान खान और कबीर खान अपनी दूसरी ब्लॉबस्टर फिल्म के साथ हाजिर हैं। बजरंगी भाईजान का ट्रेलर अमेजिंग है।"
जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म ब्रदर्स के ट्रेलर लॉंच के दौरान किक 2 के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किक 2 के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि जैकलीन ने ये भी कहा कि अगर सलमान ने कहा है कि किक 2 में जैकलीन नहीं हैं तो सच ही कहा होगा।
ये तो मानना होगा कि सलमान खान चाहे जो भी कर लें लेकिन उनकी करीबी हिरोइनें कभी भी सलमान खान के खिलाफ नहीं होतीं। फिर चाहे वो कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय ही क्यों ना हों।


Click it and Unblock the Notifications


