BREAKING: सलमान खान की जमानत में मुश्किल.. जेल में गुजारेंगे दो दिन और!
Recommended Video

Salman Khan Case: Judge gets TRANSFERRED, bail might be DELAYED | FilmiBeat
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को शनिवार को भी जमानत नहीं मिल सकती है। दरअसल, सेशन कोर्ट के जिस जज को जमानत का फैसला सुनाना था, उनका तबादला कर दिया गया है। लिहाजा, अब सलमान सोमवार को ही जेल से बाहर निकल सकते हैं।
शुक्रवार को सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई और जज ने फैसला शनिवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। माना जा रहा था कि सलमान को शनिवार को बेल हो सकती है लेकिन अब जज के ट्रांसफर के बाद उनकी जमानत को लेकर संशय बना हुआ है।

बहरहाल, जाहिर है कि इस खबर से सलमान खान फैंस काफी निराश हुए होंगे। बता दें, जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल जेल और 10 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। जबकि बाकी आरोपी कलाकार- सैफ अली खान, तबू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम को विमुक्त कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











