सुशांत सिंह राजपूत के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, ट्रोल होने पर अरबाज ने लिखा- खाली दिमाग शैतान का
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से सोशल मीडिय का हाल काफी अलग है। जहां पर सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ देने की मांग के बाद कई लोगों ने सलमान खान को ट्रोल किया। उनकी फिल्मों को नहीं देखने की अपील लोगों से की । यहां तक सलमान खान के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।
बीते एक वीक से लगातार सलमान खान और करण जौहर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। सुशांत के फैंस के खिलाफ सलमान खान के फैंस भी मैदान में उतरे । ऐसे में अपने फैंस को सामने आता हुआ देखकर सलमान खान ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

सलमान खान ने सामने आकर इस पूरे मामले को लेकर अपना मत जाहिर किया। जिससे उनकी तारीफ भी हुई तो कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। सलमान खान को ट्रोल होता हुआ देखकर उनके भाई अरबाज खान सामने आया और उन्होंने सभी को करारा जवाब दिया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications