Ayush Sharma Birthday Bash: डेंगू से कमज़ोर हुए सलमान खान पार्टी में पहुंचे, भांजी आयत के साथ खेलते दिखे

Salman Khan at Ayush Sharma Birthday Bash: एक्टर आयुष शर्मा ने 26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनका परिवार भी उनके साथ है। आयुष ने अपने दोनों बच्चों आहिल शर्मा और आयत शर्मा, पत्नी अर्पिता खान शर्मा और उनके भाई सलमान खान, अरबाज़ खान और सोहेल खान के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
गौरतलब है कि सलमान खान हाल ही में डेंगू से पीड़ित थे और इस समय वो आराम कर रहे हैं। उन्होंने काम से भी ब्रेक ले रखा है लेकिन परिवार का साथ देने, सलमान खान भी आयुष शर्मा की इस बर्थ डे पार्टी का हिस्सा बने।

पहुंचे तीनों भाई
आयुष शर्मा के जन्मदिन के मौके पर अर्पिता खान शर्मा के तीनों भाई, सलमान खान, अरबाज़ खान और सोहेल खान, आयुष के जश्न का हिस्सा बनने पहुंचे। सलमान खान तो इस समय डेंगू से तुरंत ठीक हुए हैं और काम से ब्रेक पर हैं।

बच्चों के साथ काटा केक
आयुष शर्मा ने अपने दोनों बच्चों आयत और आहिल के साथ केक काटा। इस बीच सलमान खान अपनी भांजी आयत को गोद में संभालते दिखे। गौरतलब है कि आयत का जन्म, अर्पिता ने सलमान खान के जन्मदिन पर करवाया है।

आयत में मसरूफ सलमान खान
जहां, आयत पापा, आयुष के साथ कभी मोमबत्तियां फूंकती तो कभी केक के मज़े लेती दिखीं वहीं बाद में वो आराम से सलमान मामू की गोद में ही दिखाई दीं। सलमान खान को बच्चों से काफी लगाव है और अपने परिवार के सभी बच्चों के वो काफी करीब हैं।

आयुष को किया लॉन्च
गौरतलब है कि आयुष शर्मा को सलमान खान ने अपनी फिल्म लवयात्री से लॉन्च किया है। पिछले साल आयुष और सलमान खान, महेश मांजरेकर की फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ में भी दिखाई दिए थे।

बिग बॉस से ब्रेक पर सलमान
डेंगू के कारण, सलमान खान बिग बॉस से ब्रेक पर थे। उनकी जगह, पिछले हफ्ते करण जौहर ने बिग बॉस को होस्ट किया था। लेकिन परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए सलमान खान अपनी तबीयत को ताक पर रखकर पहुंचे।
बात करें आयुष शर्मा की तो वो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का हिस्सा थे। लेकिन अब इस फिल्म का नाम हो चुका है किसी का भाई किसी की जान और आयुष, सलमान खान से इजाज़त लेने के बाद इस फिल्म को छोड़ चुके हैं। इसके बदले, आयुष शर्मा एक एक्शन फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं जिसका नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है।
लवयात्री और अंतिम द फाईनल ट्रुथ के अलावा, आयुष शर्मा ने कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ कथा नाम की एक फिल्म की शूटिंग शुरू की थी जो अटकी हुई है। आयुष शर्मा की नई फिल्म का पोस्टर और टीज़र रिलीज़ किया जा चुका है और चूंकि इसका नाम तय नहीं किया गया है, फिलहाल इसे AS04 कहा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











