..................... Salman Khan | Atul Agnihotri | Next Film | Without Salman | सलमान खान | अतुल अग्निहोत्री | अगली फिल्म | सलमान के बिना - Hindi Filmibeat

साले 'सलमान' को फिल्मों में नहीं लेंगे अतुल अग्निहोत्री

एक्टर से फिल्म मेकर बने अतुल अग्निहोत्री ने चाहे फिल्म का निर्माण किया हो या उसका निर्देशन उनकी सभी तीनों ही फिल्में कामयाब रही हैं और उनकी फिल्मों में उनके साले सलमान खान की मौजूदगी भी रही है, लेकिन अब वह अपनी अगली फिल्म अपने लकी चार्म साले सलमान खान के बिना ही बनाने जा रहे हैं।

अतुल ने 2004 में फिल्म दिल ने जिसे अपना कहा बनाई थी, फिल्म में सलमान खान, प्रीति जिंटा और भूमिका चावला थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

इसके बाद भी उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हेलो' का न केवल निर्देशन किया बल्कि उसका निर्माण भी किया। यह फिल्म 'वन नाइट ऐट द कॉल सेंटर' उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में सलमान ने मेहमान भूमिका निभाई थी।

वर्ष 2011 में अतुल ने सलमान और करीना कपूर अभिनीत रोमांटिक-ऐक्शन फिल्म बॉडीगार्ड का निर्माण किया जो सुपरहिट रही। लेकिन, अब वह अपनी अगली होमप्रोडक्शन फिल्म इस दबंग अभिनेता के बिना ही बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X