मुदस्सर खान की निकाह सेरेमनी में शामिल हुए सलमान खान, हर तरफ रहा भाईजान का रौला!

Salman Khan, Muddasar Khan

Salman Khan At Muddasar Khan Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शामिल हुए। मुदस्सर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सलमान शादी के दौरान उन्हें गले लगा रहे हैं। 'दबंग' स्टार शादी में ब्लैक शर्ट और डेनिम में नजर आए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इवेंट में धमाकेदार एंट्री की।

मुदस्सर ने क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: ''यह पल हमेशा मेरे दिल में रहेगा। धन्यवाद सर।" कोरियोग्राफर ने सलमान के साथ 'रेडी', 'दबंग' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है। मुदस्सर ने रिया किशनचंदानी से शादी की। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की।

उन्होंने कैप्शन दिया, "अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान रिया किशनचंदानी से शादी। हमारे सभी दोस्तों और प्रियजनों के समर्थन और प्यार के लिए हम दोनों के परिवारों की ओर से धन्यवाद। दुआ में याद रखना।"

इस कपल ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ड्रॉप की है जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। रिया और मुदस्सर की शादी की तस्वीरें देख उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। दरअसल, बिना किसी चर्चा या सुर्खियों में आए ही इस कपल ने सीधे अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर दी जो कि हर किसी को सरप्राइजिंग लग रहा है।

Read more at:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X