भारत की शूटिंग में बिजी सलमान खान क्या इस बार घर में मनाएंगे गणेश महोत्सव, ये रहा जवाब
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार है जो कि कई चीजों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते है और लोग उनको इस कारण काफी ज्यादा पसंद करते है। सलमान खान के घर में हर गणेश चतुर्थी के मौके पर शानदार जश्न मनाया जाता है और उनका पूरा परिवार इसमें शामिल होता है। सलमान खान इस मौके पर किसी भी जगह हो वो घर में जरूर पहुंच जाते है। इस समय इतना बिजी चल रहे सलमान खान भारत की शूटिंग विदेश में कर रहे है और सवाल ये है कि क्या इस बार वो इस महोत्सव में शामिल होंगे या नहीं है।
बता दें कि सलमान खान इस बार भी ये महोत्सव घर पर ही मनाएंगे उसके बाद ही शूटिंग पर वापस जाएंगे। बता दें कि सलमान खान फिल्म भारत का तीसरा शेड्यूल शुरु कर रहे है और वो इसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी के बाद करेंगें।

खबर है कि इस बार का ये महोत्सव सलमान खान फिर से अर्पिता के घर पर मनाएंगे जिसकी तैयारी शुरु हो चुकी है। बता दें कि 14 सालों के बाद ऐसा फैसला लिया गया था कि..
बप्पा की स्थापना सलमान की छोटी बहन अर्पिता के घर पर ही होगी और पूरा खान परिवार वहां मौजूद होगा। इसके अलावा चर्चा है कि इस बार सलमान खान के साथ उनकी सबसे करीबी माने जाने वाली कैटरीना कैफ भी मौजूद होंगी और जश्न की आनंद लेंगी।
इसके पहले भी पिछले 2 सालों से ये चौकी अर्पिता की घर पर ही सजती थी। फिलहाल सलमान खान फिल्मों के अलावा बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर भी बिजी चल रहे रहे है जिसकी शुरुआत काफी जल्दी होने वाली है। अली अब्बास जफर फिल्म भारत को डायरेक्ट करते है और फिल्म काफी अलग तरह की है।


Click it and Unblock the Notifications
