सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करवाने वाले मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

Salman Khan

Salman Khan News: मुंबई के बांद्रा में रहने वाले सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग की खबर ने फैन्स और परिवार के होश उड़ा दिए थे। 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर दो हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। हालांकि इन हमलावरों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और एक्टर के घर के बाहर फायरिंग में इस्तेमाल की जाने वाली गन को भी बरामद कर लिया है। बता दें कि इस घटना के पीछे जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का हाथ है। बता दें कि अनमोल ने एक्टर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चेतावनी भी दी थी।

लुकआउट सर्कुलर जारी
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉरेस बिश्नोई को कस्टडी में लेने का सोचा जा सकता है। लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। इसके अलावा मुंबई पुलिस महाराष्ट्र की कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट यानी (मकोका) लालू करने का सोच सकती है। बता दें कि मुबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक दिन पहले गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाई लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है।

केस में आया नया अपडेट
ऐसा माना जा रहा है कि लॉरेस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई इस समय कनाडा में है। उनका अमेरिका में आना जाना लगा रहता है। बता दें कि अनमोल बिश्नोई अपनी लोकेशन आए दिनों बदलता रहता है। बता दें कि इस हाई प्रोफाइल मामले में बिहार के रहने वाले शूटर विक्की गुप्ता, सागर पाल समेत हथियार सप्लाई करने वाले सोनू कुमार चंदन बिश्नोई, अनुज थापन को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इन दोनों ने हमलावरों को देसी पिस्तौल और कारतूस मुहैया करवाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X