VIDEO: सनी बॉबी से पहले धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में दिखा उनका ये बेटा, धरम जी ने कहा था- अैयाशी के मामले...

Dharmendra Funeral Video: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से निधन से पूरे देश में शोक की तरह दौड़ गई है। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार से अभी तक हेमा मालिनी, ईशा देओल, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर के वीडियो सामने आ चुके हैं जो कि सभी गहरे सदमें में दिखाई दे रहे हैं।
तमाम लोग सनी देओल, बॉबी देओल और प्रकाश कौर को सांत्वनाएं भेज रहे हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में उनके बेटे सलमान खान भी पहुंचे हैं। धर्मेंद्र सलमान खान अपना बेटा मानते थे और कई शोज और इंटरव्यू में वो सलमान खान से अपने लगाव के बारे में भी बात कर चुके हैं।
सलमान खान के रियलिटी शो में धर्मेंद्र ने कहा था उनके तीन बेटे हैं सनी बॉबी और सलमान और सलमान जरा अैयाशी के मामले में उनपर गए हैं। सलमान खान अस्पताल में भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए पहुंचे थे और अब उनके अंतिम संस्कार में भी काफी भावुक दिखाई दिए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई दिनों तक भरती रहने के बाद 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। धर्मेंद्र अगले महीने 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे और उनके ठीक-ठाक घर लौट आने के बाद खबर थी कि उनका पूरा परिवार एक साथ धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाने वाला था।


Click it and Unblock the Notifications











